खैरागढ़ में गोली लगने से एक जवान की मौत,पुलिस जांच में जुटी।

राजनांदगांव– खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में बटालियन कैंप में तैनात जवान ने दूसरे जवान को मारी गोली,गोली लगने से मौत,घटना बीती रात की….गोली लगते ही जवान को जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…..मृतक जवान का नाम सोनबीर जाट उत्तर प्रदेश निवासी….टालियन के ही दूसरे जवान आरोपी अरविंद गौतम ने पुरानी रंजिश विवाद को लेकर मारी गोली…..आरोपी जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार।जवान CAF की 17 बटालियन में था पदस्थ,घटना खैरागढ़ जिले के अंतिम छोर पर स्थित घाघरा कैंप की।पुलिस घटना की जांच में जुटी।पुरानी रंजीत और आपसी विवाद को लेकर यह पूरी घटना हुई जहां एक जवान ने दूसरे जवान की हत्या कर दी फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है और मृतक की परिजनों से संपर्क किया गया है खैरागढ़ अस्पताल में मृतक का शव रखा गया है और आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।