राजनांदगांव– शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव अपने एकदिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव के दौरे पर हैं,शासकीय पदुम लाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में बॉक्सिंग रिंग का उन्होंने किया लोकार्पण,साथ ही यहां आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी उन्होंने शिरकत की,प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की बात मंत्री गजेंद्र यादव ने कही,इसके साथ ही प्रदेश में 3000 से अधिक लोगों का पदोन्नति किया जो पिछले 13 साल से पेंडिंग था उस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने पदोन्नति दी हैं,शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव राजनांदगांव पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात,जिसके बाद शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की,उन्होंने जिला पंचायत में शिक्षा विभाग के कार्यों की भी समीक्षा गजेंद्र यादव द्वारा की गई,जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।




