मोहला मानपुर– जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी पुलिस आम जनता को सूचित करती है कि कॉन्स्टेबल भर्ती परिणामों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों के निराकरण हेतु 12, 13 एवं 14 दिसंबर 2025 को जिला मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।
“उच्च कार्यालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में यह हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।”
हेल्पडेस्क दो शिफ्टों में कार्य करेगा—
➡ प्रथम शिफ्ट: प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक ( आवेदन लिया जाएगा)
➡ द्वितीय शिफ्ट: अपराह्न 3:30 बजे से 5:30 बजे तक ( आवेदनों का निराकरण किया जाएगा)
जिला पुलिस आम जनता से अपील करती है कि भर्ती परिणाम से संबंधित किसी भी शंका/समस्या हेतु निर्धारित तिथि व समय पर हेल्पडेस्क में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त करें।




