*सुदर्शन मानिकपुरी/जांजगीर-चांपा/शिवरीनारायण*
देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन विस्तार के तहत शिवरीनारायण मंडल में नई नियुक्ति की हैं।शिवरीनारायण के सक्रिय युवा कार्यकर्ता आकाश यादव को भाजयुमो शिवरीनारायण मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया हैं, इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल हैं। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया हैं कि आकाश यादव संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, आपको बतादे कि आकाश यादव पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व निभा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में जिला गौ रक्षा प्रमुख के रूप में भी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया हैं, संगठनात्मक अनुभव और जमीनी सक्रियता के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, नवनियुक्त महामंत्री आकाश यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय, संगठित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे, शिवरीनारायण मंडल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।




