जांजगीर-चांपा– जिला के शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला शिवरीनारायण में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।विद्यालय परिसर में इस दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बच्चे अनुशासन के साथ पंक्तिबद्ध होकर भोजन ग्रहण करते नजर आए और इस पहल की सराहना की। ‘न्योता भोज’ योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को विद्यालय से जोड़ना तथा बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाना हैं। प्रधान पाठक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि ‘न्योता भोज’ एक प्रेरणादायक पहल है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने विशेष अवसर—जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य खुशी के मौके पर—विद्यालय में आकर बच्चों को भोजन करा सकता हैं। इससे समाज और विद्यालय के बीच संबंध मजबूत होते हैं और बच्चों को अतिरिक्त पोषण भी प्राप्त होता हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मीयता की भावना विकसित होती है तथा वे समाज के प्रति जुड़ाव महसूस करते हैं। विद्यालय परिवार इस पहल को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। मीडिया के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिंहा ने कहा कि ‘न्योता भोज’ जैसी योजनाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे न केवल बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलता है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ती हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरिराम जायसवाल डीएमसी जांजगीर ,नवागढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक पाटले, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, समस्त पार्षदगढ़, प्रधान पाठक ओमप्रकाश शर्मा, द्रोपदी केशरवानी,बुद्धेश्वर केशरवानी, डॉ धर्मेन्द्र राम ,ओम प्रकाश साहू, मनोज तिवारी ,बसंत देवांगन, कोमल साहू, तेरस राम कुर्रे, सत्यनारायण यादव एवं रेशमा उरांव, अमन, मनीराम, मनमोहन महिलांगे अजय खन्ना सहित जनप्रतिनिधि अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




