सुकमा में 10 नक्सलियों ने हथियार सहित किया सरेंडर।

सुकमा– छत्तीसगढ़ में लगातार माओवादियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है सुकमा जिले में भी 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है बस्तर की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में माओवादियों ने आत्म समर्पण किया जिसमें लगभग 35 लाख रुपए के इनामी सभी नक्सली है, नक्सलियों ने एक-47 एसएलआर और अन्य हथियारों के साथ सरेंडर किया है और केंद्र और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ और नक्सलियों को दिया जाएगा।