जिले के कसडोल क्षेत्र वासियों के लिए राहत भरी खबर।

बलौदा बाजार– जिले कसडोल क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है,कसडोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ.वंदना भेले के प्रयासों से महिलाओं के ऑपरेशन (सर्जरी) की सुविधा शुरू कर दी गई हैं,इस पहल से अब क्षेत्र की महिलाओं को इलाज और ऑपरेशन के लिए निजी अस्पतालों या दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।


अब तक महिलाओं को विभिन्न स्त्री रोग संबंधी ऑपरेशन कराने के लिए निजी अस्पतालों में अधिक खर्च उठाना पड़ता था या जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था,लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर उपचार के साथ आर्थिक राहत भी मिलेगी।बीएमओ डॉ.वंदना भेले ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम के सहयोग से ऑपरेशन की शुरुआत की गई हैं,आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा,ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकें।इस नई सुविधा के शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया हैं,लोगों का कहना है कि अब महिलाओं को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भारी खर्च नहीं करना पड़ेगा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सरकारी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी।