कुलपति हुए शामिल आशीर्वाद समारोह में।


*सुदर्शन मानिकपुरी जांजगीर-चांपा/* जांजगीर चांपा जिला के शिवरीनारायण में आज श्री महन्त लाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवरीनारायण में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई के उपलक्ष में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि सुंदरलाल शर्मा पत्रकारिता मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रोफेसर व्ही के सारस्वत जी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। सरस्वती वंदना के पश्चात विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अपना अनुभव सुनाया। इस अवसर पर मुख्य अभ्यागत कुलपति सारस्वत जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें धर्म के साथ जीवन जीना चाहिए। धर्म जीवन जीने की पद्धति है। यदि हम प्रकृति के साथ जीवन जीते हैं तो यही धर्म है, इस दौरान कार्यक्रम में निरंजन अग्रवाल, बसंत देवांगन, सुबोध शुक्ला, कमलेश पटेल,आशुतोष द्विवेदी एवं समस्त शिक्षक शिक्षाएं स्टॉप मौजूद रहे।