छत्तीसगढ़ पीएससी में सुधार की मांग को लेकर रायपुर में निकाली गई महारैली।

रायपुर– राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ पीएससी में सुधार की मांग को लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए महारैली निकाली गई,पीएससी की परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर यह महारैली निकाली हैं,विभिन्न बिंदुओं को लेकर उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से सवाल पूछा हैं,जिसमें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा हाल ही में घोषित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम और परीक्षा प्रणाली के साथ ही अन्य बिंदुओं को लेकर अपनी बात अभ्यर्थियों द्वारा रखी गई हैं।
जिसमें साक्षात्कार अनुपात का नियमत: पालन,मूल्यांकन प्रक्रिया एवं अंकन प्रणाली की समीक्षा,पाठ्यक्रम,प्रश्न पत्रों का स्वरूप एवं न्यूनतम अंक अंक और अन्य मांगे इसमें शामिल है,जिसको लेकर महारैली निकलते हुए अभ्यर्थियों द्वारा आवाज बुलंद की गई और अपनी बात रखी गई हैं।

Oplus_16908288