सीएम साय की धर्मपत्नी ने डेराडीह के जोंक नदी में की भव्य गंगा महाआरती,प्रज्ञा भारती,राजेश्री महंत रहे मौजूद।

सुदर्शन मानिकपुरी/जांजगीर-चांपा–
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेराडीह गांव स्थित मुक्तिधाम घाट के तट पर पावन जोंक नदी में विधि-विधान से भव्य गंगा महाआरती में सहभागिता निभाई,इस दौरान नदी तट श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया,आपको बतादे कि गंगा महाआरती के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार,शंखनाद और दीपों की जगमगाहट से पूरा ग्राम व आस पास के वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर कौशल्या साय ने कहा कि मां जोंक नदी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,शांति और खुशहाली की कामना करती हूं,इसके अनुरूप ग्राम पंचायत डेराडीह में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ते रहना चाहिए,उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वचन भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के रूप में राजेश्री महंत रामसुंदर दास महराज दुधाधारी मठ एवं शिवरीनारायण मठ,श्रीमति सत्यभामा साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती कमला चंद्रभान साहू,सरपंच ग्राम पंचायत डेराडीह की एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं,श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डेराडीह ग्रामवासियों ने श्रीमती कौशल्या साय का आत्मीय स्वागत किया और उनके आगमन को क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय बताया।
महाआरती के पश्चात श्रीमती कौशल्या देवी साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद भी किया और नदी संरक्षण,स्वच्छता एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने का संदेश दिया।

आयोजन को सफल बनाने में चंद्रभान साहू व मित्रभान साहू ने समस्त ग्रामवासीयों और अतिथियों को आभार व्यक्त किया एवं समस्त ग्रामवासीयों के मन में खासा उत्साह देखने को मिला।